अल्मोड़ा: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद 2023 का 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, प्रदेश मेरिट में आशीष ने पूर्व मध्यमा में पाया दसवां स्थान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी हो रहा है। वहीं उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद 2023 के पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) व उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) का परीक्षा परिणाम बीते कल बुधवार को घोषित कर दिया गया है।

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद 2023

जिसमें प्रदेश स्तर की पूर्व मध्यमा द्वितीय की टॉप 10 सूची में जिले के श्री कल्याणिका वेदवेदांग संस्कृत विद्यापीठ्म कनरा डोल के एक छात्र ने जगह बनाई है। मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी आशीष पंत ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) की परीक्षा में इस बार प्रदेश की मेरिट सूची में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 80.2 फीसद अंक हासिल किये। जबकि विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पंकज पांडे ने 69.4 फीसद के साथ विद्यालय में दूसरा और आयुष पांडे ने 69 फीसद अंक के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में दीपक तिवारी ने 78.2 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अमित पांडे ने 74.4 और हर्षित उपाध्याय 72.2 फीसद अक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शतानंद ने बताया कि पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में कुल 9 और उत्तर माध्यमा में कुल 29 छात्र अध्यननरत थे। साथ ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

छात्रों की उपलब्धि पर जताई खुशी

जिस पर छात्रों की इस उपलब्धि पर विनित तिवारी, विनित जोशी, पंकज तिवारी, विवेकानंद, निति जोशी, कस्तुबानंद जोशी आदि ने खुशी जताई है।