अल्मोड़ा: योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा ने सिमकनी मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया भव्य आयोजन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0 एस0 भंडारी, जिलाधिकारी वंदना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, योग विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट एवं अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी एकता बिष्ट ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ‌‌ किया। जिसमें लगभग 5000 लोगों ने सामुहिक रूप से एक साथ योगाभ्यास किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन-

योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा विश्वविद्यालय के सिमकनी मैदान में अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया।‌ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0 एस0 भंडारी, जिलाधिकारी वंदना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ डी0एस0 बिष्ट, योग विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट एवं अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी एकता बिष्ट, जिला आयुष अधिकारी सी0पी0 भैसोड़ा, बाल विकास अधिकारी, पीताम्बर प्रसाद, नोडल अधिकारी नशा मुक्ति केंद्र डॉ अजीत तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात योग विज्ञान विभाग की छात्राओं ने वैदिक प्रार्थनाओं का वाचन किया। ठीक 7 बजे योग विभाग की प्रशिक्षक दीपिका पुनेठा, बबीता सुप्याल, लता, आरती कनवाल, अंजलि, पारुल, कोमल, हिमंती, प्रियंका ने स्वेता पुनेठा के नेतृत्त्व मे आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग अभ्यासक्रम का अभ्यास कराया।

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सम्मानित किया-

कार्यक्रम का संचालन योग विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट एवं योग शिक्षक रजनीश जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इसके अतिरिक्त अन्य छात्र-छात्राएँ योग- स्वयंसेवक के रूप में मैदान में उपस्थित रहे। इसके पश्चात योग विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने सभी को योग दिवस संकल्प दिलाया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा कुलसचिव डॉ डी0एस0 बिष्ट एवं जिलाधिकारी वंदना सिंह ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सम्मानित किया गया।

सामुहिक योगाभ्यास कराया-

योग दिवस समारोह में 22 राजपूत रेजीमेंट, छावनी परिषद, विवेकानंद इंटर कॉलेज, रा0बा0इ0का0 एनटीडी, आर्मी पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, होली ऐंजल पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजी नगर एवं नृसिंहबाड़ी,पाइन वुड पब्लिक स्कूल, राबाइंका अल्मोड़ा, तक्षशिला पब्लिक स्कूल बाड़ेछिना, न्यू इन्सपिरेशन स्कूल, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज,स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल,मिनर्वा रेज पब्लिक स्कूल, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल केंद्र,आदि विभिन्न विद्यालयों के संस्थाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षकवर्ग, विद्यार्थियों के साथ-साथ एनसीसी 24 एवं 77 बटालियन के केडेट्स तथा एएनओ व अल्मोड़ा नगर की जनता ने एक साथ सामुहिक योगाभ्यास किया।

यह लोग रहें मौजूद-

कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 इला साह, विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो0 एस0डी0शर्मा, जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो0इला बिष्ट, इतिहास विभाग से प्रो0 बी0डी0एस नेगी, समाजशास्त्र विभाग से डॉ कुसुमलता, डॉ पुष्पा वर्मा सहित जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया, सह-क्रीड़ा प्रभारी अरुण बगयाल,सहित जिले संस्था कि विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।