अल्मोड़ा: घर में फटा गैस सिलेंडर, नगदी, ज्वैलरी समेत सारा सामान जलकर राख

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

घर में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसोली में शनिवार दोपहर बाद एक घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। बताया गया है कि बसोली में बालम सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय देव सिंह नेगी शनिवार दोपहर अपने घर में खाना बना रहे थे‌‌। उन्होंने गैस चूल्हे में खिचड़ी पकाने के लिए रखी थी। इस बीच वह बाहर बर्तन धोने के लिए गए। उस दौरान घर के अंदर कोई नहीं था, तभी घर के अंदर गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। घटना में घर में रखा तमाम सामान, नकदी, जेवरात, बिस्तर, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि उस समय घर के अंदर कोई नहीं था। अन्यथा कोई बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी‌। वहीं मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस, चौकी पुलिस और गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया है।