अल्मोड़ा: मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां अल्मोड़ा में मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से स्व. पूरन सिंह लटवाल टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश मेहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता-

जिसमें इस प्रतियोगिता के तहत बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें स्टेडियम बॉयज, मेहरा स्पोर्ट्स अंडर-19 और गोलू पैंथर ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

यह लोग रहें मौजूद-

इस मौके पर चंदन लटवाल, पंकज, अंकित पांडे, आबिद अली, ललित कनवाल आदि मौजूद रहे।