पुलिस द्वारा लगातार लोगों को नशे व साइबर अपराधों के संबंध में बताकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। जिसमें पुलिस आम जनमानस व स्कूली बच्चों को जागरूक कर रही है।

स्कूली बच्चों को दी जानकारी-
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशानुसार दिनांक 13.7.2022 को कोतवाली अल्मोड़ा से उ0नि0 मोनी टम्टा द्वारा जीजीआईसी अल्मोड़ा एवं जीजीआईसी अल्मोड़ा में जाकर स्कूली छात्र छात्राओं को नशा एवं साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया।
रहे सुरक्षित-
इसके अतिरिक्त छात्राओं को पॉक्सो अधि 0 के संबंध में जानकारी दी गई। सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई खुद सुरक्षित रहें एवं किसी भी तरह समस्या होने पर स्थानीय पुलिस को सूचित करें।