रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है।
पूर्व सैनिकों के लिए उठाई मांग-
इस संबंध में पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के नेतृत्व में पूर्व सैनिक यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन से मिले। जिसमें प्रदेश महामंत्री और पूर्व सूबेदार हरी सिंह नेगी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को तमाम समस्याएं बताईं। संस्था का कहना है कि कुमाऊं में भी सीएसडी डिपो खुले। जिसमें संस्था ने घरेलू जरूरत का सामान खरीदने के लिए रानीखेत में डीलर की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने पूर्व सैनिकों का कर माफ करने की मांग भी उठाई।
यह लोग रहें मौजूद-
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में पूर्व सूबेदार मेजर हिम्मत सिंह अधिकारी, पूर्व सैनिक गोविंद सिंह रावत आदि लोग मौजूद रहे।