अल्मोड़ा: बदलते मौसम के साथ अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की भीड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप का दौर जारी है। जिसके चलते अल्मोड़ा के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

ओपीडी में मरीजों की बढ़ रही भीड़-

यहां पिछले कई दिनों में जिला मुख्यालय के अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ बढ़ रही है। वहीं ‌आज बुधवार को जिला और महिला अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों के काफी भीड़ रही। सुबह से यहां मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। जिसमें वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, खासी-जुखाम आदि बीमारियो से ग्रसित मरीज रहें।