रानीखेत: बाहरी लोगों द्वारा सेल लगाने पर व्यापारियों ने जताया विरोध, दी आंदोलन की चेतावनी

रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर व्यापार मंडल ने बाहर से आकर नगर में सेल लगाने वालों का विरोध किया है।

बाहरी लोगों द्वारा लगाई जा रही सेल-

नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की ओर से नगर में बाहरी व्यवसायियों की ओर से सेल लगाने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पदाधिकारी वहां पहुंचे तो वहां राखियों के अलावा तमाम अन्य सामान बेचा जा रहा था। इसका पदाधिकारियों ने पूरी तरह से विरोध कर दिया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सेल वालों के पास न तो जीएसटी के कागजात हैं और न ही कोई अन्य प्रपत्र। पदाधिकारियों ने सेल संचालकों से पूछताछ कर कई प्रपत्र भी मांगे। व्यापारियों ने कहा कि सेल संचालक पुलिस सत्यापन संबंधी कोई प्रपत्र भी नहीं दिखा सके। जिसमें व्यापारी नेताओं का आरोप है कि इन लोगों द्वारा चोरी छिपे नगर में आकर सेल लगाई जा रही है। वहीं व्यापारियों ने चेतावनी दी कि सेल तत्काल नहीं हटाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।

यह लोग रहें मौजूद-

इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, महासचिव संदीप गोयल, उपसचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।