पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25/07/2022 को थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरुक करते हुए, नशा न करने की अपील की गई।
जारी रहेगा अभियान-
विभिन्न स्थानों पर उगी भांग को नष्ट किया गया। नष्ट की गई भांग को इक्ट्ठा करके गाड़ी से रौदा गया,जिसस उसे दोबारा प्रयोग में ना लाया जा सके। अल्मोड़ा पुलिस का नशा मुक्त अभियान जारी रहेगा।