अल्मोड़ा: उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की हुई बैठक, बोर्ड गठन की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां माल रोड स्थित एक होटल सभागार में उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक हुई।

पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन-

जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश में पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीयकृत लिकर प्रणाली लागू की है लेकिन अभी तक एसएसबी रानीखेत, ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ काठगोदाम और आईटीबीपी बिमौला की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से पूर्व पैरामिलिट्री कर्मियों को लिकर सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने केंद्रीयकृत लिकर प्रणाली को जल्द लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर प्रदेश में जल्द पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।

यह लोग रहें उपस्थित-

इस बैठक में संरक्षक केबी पांडेय, उपाध्यक्ष टीडी शर्मा, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन चौधरी, त्रिलोक कड़ाकोटी, डूंगर सिंह परिहार, तेज सिंह, आरके खुल्बे, राम सिंह रजवार, गंगा बिष्ट, मोहन मेहरा, सीएस बिष्ट, हरी सिंह फर्त्याल, महेंद्र नाथ, नंदाबल्लभ बिष्ट, केवलानंद, पीएस नेगी, हिम्मत सिंह, चतुर सिंह, भीम सिंह, रंजीत सिंह, एनएल वर्मा, जीसी पंत, जगदीश प्रसाद, हेमंत पंत, दयाल राम, रमेश सिंह नेगी, आरपी जोशी, फते सिंह, केएस मेहता, केसी पांडेय आदि उपस्थित रहे।