रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पांच गुना रॉयल्टी बढ़ा दिए जाने से ठेकेदारों में आक्रोश जारी है।
सौंपा ज्ञापन की यह मांग-
ठेकेदारों ने कहा कि सरकार ने पांच गुना रॉयल्टी बढ़ाकर तानाशाही निर्णय लिया है। इससे छोटे और मझोले ठेकेदारों को नुकसान होगा। जिस पर ठेकेदरों ने यहां लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। जिस पर बाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अगर सरकार अपने तानाशाही पूर्ण शासनादेश को वापस नहीं लेती है तो भविष्य में तालाबंदी, क्रमिक अनशन और आमरण अनशन के लिए निर्माणाचार्य संघ मजबूर होगा।
यह लोग रहें मौजूद-
इस दौरान गोपाल सिंह देव, हीरा सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह संगीला, नंदन सिंह बिष्ट, दीप सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह, प्रताप राम, प्रेम सिंह, हरि सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट सहित तमाम ठेकेदार मौजूद रहे।