अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है।
हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन-
इस संबंध में विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बताया कि आगामी 05 अगस्त से हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में ओपन विक्टोरिया चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक मैच 30-30 ओवर के लाल रंग की गेंद से सफेद ड्रेस में खेले जाएंगे।
20 सदस्यीय खिलाड़ियों का चयन 5 दिवसीय टेस्ट मैच के लिए होगा-
जिस पर मनोज सिंह पवार ने बताया कि प्रतियोगता का मुख्य उद्वेश्य हेमवंति नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में आगामी 13 अगस्त से होने वाले टेस्ट मैच से सम्बन्धित है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियों में से ही एक 20 सदस्यीय खिलाड़ियों की टेस्ट टीम का चयन किया जाएगा जो जिले के बाहर से आने वाली टेस्ट टीम के साथ एक 5 दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी। कुमाऊं के इतिहास में आज तक कोई भी 5 दिवसीय टेस्ट मैच किसी भी खेल मैदान में नहीं खेला गया है। प्रथम बार विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा इसका आयोजन करने जा रहा हैं।
यह लोग रहें मौजूद-
इस मौके पर आयोजन समिति के अरविन्द जोशी, अरुण वर्मा, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, आशीष कुमार, नीतीश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।