अल्मोड़ा: 20 पेटी अवैध शराब बेचने जा रहे दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार, कार सीज

                                                                                                                                                                                                                           प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा‌ द्वारा एस0ओ0जी0 टीम एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई-

इसी क्रम में दिनाँक 02/08/ 2022 की रात्री थाना भतरौजखान की चौकी भिकियासैण की पुलिस टीम द्वारा भिकियासैण चौकी तिराहे पर रात्री चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UA01-6366 आल्टो कार को रोककर चैक किया गया। वाहन में 02 व्यक्ति बैठे थे। जिनके नाम हरीश सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र स्व० मोती सिंह निवासी ग्राम भिलकोट थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर व गौरव क्वारबी उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व0 देवेन्द्र क्वारबी निवासी बदहाड थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा है। जिनके कब्जे से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब Soulmete Black Deluxe Whisky( 08 पेटी में 196 बोतल 04 पेटी में 96 अद्दे व 8 पेटी में 384 पब्बे) बरामद हुए। जिनकी कीमत 1,20,000 रुपये है।

अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार-

जिस पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियो को गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में धारा 60 / 72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वहीं थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक श्री संजय पाठक ने बताया कि दोनों युवक अवैध शराब को भतरौजखान से चौैखुटिया की तरफ बेचने के लिए ले जा रहे थे ।

पुलिस टीम रही शामिल-

1- प्रभारी चौकी मदन मोहन जोशी, चौकी भिकियासैण
2- कानि0 हरीश पाण्डे
3- कानि0 मनोज रावत
4- कानि0 शमीम अहमद
5- कानि0 महेन्द्र कुमार