अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज के समय में हर किसी के घर में आपको पालतू कुत्ता मिल जाएगा। ज्यादातर लोग घर की सुरक्षा के लिए कुत्ते पालते हैं। कुत्ता पालने का शौक रखने वालो के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जो लोग कुत्ते पालने के इच्छुक या शौकीन हैं उन्हे अपने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य-
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी नगरपालिका ने कुत्तों का लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है। जी हां जिन लोगों ने कुत्ते का लाइसेंस नहीं बनवाया है, तो जल्द से जल्द बनवा लीजिए। लाइसेंस न होने पर नगरपालिका की ओर से नोटिस भेजा जाएगा।
पालिका भेजेगी नोटिस-
पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराने के लिए पालिका ₹200 का शुल्क लेती है और हर साल के वित्तीय वर्ष यानी कि अप्रैल माह में इनका रिन्यूअल किया जाता है। जिसके बाद अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो गया है। अगर आप रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे हैं तो पालिका आपको नोटिस भेजेगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इसलिए जल्द ही अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवा लिजिए।