अल्मोड़ा: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने जताई नाराजगी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।

जानें-

जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के नेतृत्व विभिन्न संगठनों ने यह धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बहुमत की आड़ में जनता पर लगातार ऐसी नीतियों को थोप रही है जिससे आम जनता के कष्टों को बढ़ाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कारपोरेट मित्रों के हाथ की कठपुतली की तरह काम कर रही है। एक तरफ लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। वही आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने 15 सूत्री मांगों के लिए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।