आज दिनांक 16.08.2022 को चौखुटिया पुलिस द्वारा बिष्ट बाखली मैदान में ब्लाक स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना हेतु आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर छात्र- छात्राओं तथा मौजूद परिजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गयी तथा यह भी बताया गया कि आपके गाँव में या आसपास कोई किसी भी प्रकार की नशे से सम्बंधित पदार्थ बेचने पर पुलिस को सूचना दे ।
किया जागरूक-
इसके साथ साथ यातायात नियमों ,महिला सुरक्षा संबंधी कानून, साइबर अपराध ,बाल अपराध के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, साइबर अपराध से संबंधित टोल फ्री नंबर 1930, उत्तराखंड पुलिस ऐप के संबंध में जानकारी दे कर जागरूक किया गया।