अल्मोड़ा: ठेकेदारों ने नई निविदाओं का किया बहिष्कार, मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसायटी के नेतृत्व में ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय पहुंच कर शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दी आंदोलन की चेतावनी-

यहां बुधवार को सभी राजकीय ठेकेदारों ने हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसायटी के बैनर तले लोनिवि कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर नई निविदाओं का बहिष्कार किया। उन्होंने ठेकेदारों से पांच गुना रायल्टी वसूलने, बिना प्राविधान के 25 प्रतिशत रायल्टी डीएमएफ में जमा करने, पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए निर्माण कार्यों में समय वृद्धि, पूर्ण कार्यों की धनराशि का समय से भुगतान और पंजीकरण और नवीनीकरण पूर्व की भांति करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर नई निविदाओं का बहिष्कार किया। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

यह लोग रहें मौजूद-

धरना प्रदर्शन करने वालों में कुंदन बिष्ट, राजेंद्र कनवाल, खीम पाल सिंह, हरीश बिष्ट, विक्रम बिष्ट, अकरम खान दीपक सिंह आदि मौजद रहे।