अल्मोड़ा में धूमधाम से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। जिसमे दिनांक 18/08/2022 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के मैदान में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज तिवारी विधायक बारामंडल अल्मोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

हुए रंगारंग कार्यक्रम-
विधायक मनोज तिवारी द्वारा दर्शक दीर्घा में बैठकर पुलिस अधि0/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के छोटे-छोटे बाल कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कुमाँऊ, गढ़वाली एवं अन्य लोकनृत्य, भजन आदि की सुन्दर प्रस्तुति का आनन्द उठाया और तालियों एवम नगद पुरुस्कार से उत्साहवर्धन किया गया।
विधायक ने की यह घोषणा-
विधायक द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के आवासीय परिसर में स्थित मंदिर तक सड़क मार्ग के डामरीकरण के लिये विधायक निधि से 05 लाख रु0 देने की घोषणा की गई।
