अल्मोड़ा: श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा धूमधाम से किया गया जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन

अल्मोड़ा में श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया गया।

प्रतियोगिताओं का आयोजन-

इस अवसर पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल कनवाल द्वितीय स्थान एकता कनवाल तृतीय स्थान भूमिका बोरा वह सांत्वना पुरस्कार मीनाक्षी बिष्ट व वंशिका अधिकारी ने पाया। मेहंदी प्रतियोगिता में अन्य सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए। वह निर्णय को की भूमिका में त्रिभुवन गिरी जी व प्रोफेसर सोनू दिवेदी रहे।

जन्माष्टमी के पर्व पर पूरा अल्मोड़ा लग रहा कृष्ण जन्म का महोत्सव-

सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन स्थानीय विधायक मनोज तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पर्व पर पूरे अल्मोड़ा में कृष्ण जन्म का महोत्सव जैसा लग रहा है। आज हिंदू धर्म अपने परम वैभव पर है। उन्होंने कहा युवाओं की भूमिका इसमें बेहतरीन है और आने वाले समय में इन्हीं युवाओं के कंधों पर अल्मोड़ा के सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी रहने वाली है। उन्होंने श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब हर प्रकार से सहयोग करने की बात कही।

कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति-

संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। और कहा कि संस्था इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी कराते रहेगी। जिसके लिए हर किसी को हर संभव प्रयास करने होंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में दीप सिंह डाँगी सुशील साह प्रीति बिष्ट पुष्पा सती आनंद सिंह बगड़वाल अरुण रौतेला अरुण वर्मा दीपेश जोशी रहे। सांस्कृतिक संध्या में संस्कार सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी गई। श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के कलाकारों द्वारा भी इस दौरान अपनी प्रस्तुति दी गई।

यह लोग रहें उपस्थित-

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव शरद शाह कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, विनीत बिष्ट, रोहित शाह, चंचल तिवारी सुबोध नयाल सुबोध साह, अजय साह, विजय चौहान कंचन बिष्ट धीरज शाह, मनोज शाह, मुकेश जोशी, अर्जुन नयाल आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।