अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई।
ट्रक की चपेट में आई बच्ची-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 22/8/2022 को प्रातः काल 7: 30 पर ट्रक संख्या यूके04सीबी 2021 के चालक दीपक सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी मोलाकोट थाना पाटी चंपावत ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर बालिका सोनी उम्र करीब 6 वर्ष पुत्री हरीश बजेठा निवासी क्वेटा मशान खाल शहरफातक को टक्कर मार दी। जिससे बालिका सोनी की पैराफिट तथा वाहन के टायर के बीच दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
वाहन व चालक को कब्जे में लिया-
इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर लमगड़ा थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा पीएम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। वहीं वाहन तथा चालक को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।