अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मानस पब्लिक स्कूल में दो दिनी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिस का समापन हो गया है।
जीते पदक-
इस प्रतियोगिता में मानस स्कूल के खिलाड़ियो ने सात स्वर्ण पदक जीत कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 20वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल के कनक नेगी, रिया बोरा, वंशिका डोलिया, अवनि बिष्ट, हिमांशी भैसोड़ा, कृतिका भैसोड़ा, मयंक पिलख्वाल ने स्वर्ण पदक, साहिल बिष्ट, अंश रावत, प्रज्ञा, अंशिका बिष्ट ने रजत पदक और अनु कुमारी ने कांस्य पदक जीता। पाइनवुड के हिमांक चंद्र, मानसी, मयंक शाह ने स्वर्ण पदक, यस कुमार, वैष्णवी बिष्ट, तंमय टम्टा ने रजत पदक और विनय कुमार ने कांस्य पदक जीता। बीयरशिवा स्कूल ललित भाकुनी, प्रियंका अधिकारी, नैना बोरा, गरिमा रावत ने स्वर्ण पदक, दीक्षा सिराड़ी और आदित्य बिष्ट ने रजत पदक जीता।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-
शारदा पब्लिक स्कूल के ऋषभ किरोला, रिसेंद्र सिंह लटवाल, हर्षित रावत ने स्वर्ण पदक और अभय बगड़वाल ने कांस्य पदक जीता। कसर देवी पब्लिक स्कूल के सौरभ मेहता स्वर्ण पदक जीता। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की हीरा दानू ने रजत पदक जीता। जीआईसी अल्मोड़ा के गणेश बिष्ट ने रजत पदक, ग्रेस पब्लिक स्कूल के नियति चंद्र ने रजत पदक, गुरु अकैडमी के नक्षत्र जोशी ने कांस्य पदक, श्री कृष्ण विद्या पीठ के लोकेश नेगी ने कांस्य पदक और स्वरित जोशी ने रजत पदक जीता।