अल्मोड़ा: आर्थिक मदद के नाम पर दिव्यांग के साथ ठगी, खाते से उड़ाए 57 हजार रुपए, पुलिस से की कार्यवाही की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिले में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पुलिस भी लोगों को लगातार इस संबंध में जागरूक कर रही है।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार जिले के हवालबाग ब्लॉक के ग्राम डोबा निवासी दिव्यांग नीरज तिवारी के पास बीते दिनों एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। कॉल कर अज्ञात ने उसे दिव्यगता के तहत आर्थिक सहायता देने का झांसा दिया। इसके लिए ठग ने मिथुन देव वर्मा के खाता संख्या 826706307555 और शिवराज सिंह के खाता संख्या 369639620 में दो बार में कुल 57 हजार रुपए डलवाए। झांसे में आकर पीड़ित ने खाते में रूपये भी डाल दिए। जिस पर ठगी का शिकार होने की भनक लगते ही पीड़ित ने पांच सितंबर को पुलिस को शिकायती पत्र दिया।

अपराधियों पर होगी कार्रवाई-

वहीं सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। वहीं एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि मामले में शीघ्र कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार से अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा। उम्मीद है जल्द पैसे वापस मिल जाएं।