अल्मोड़ा में लगातार बारिश का दौर जारी है। सुबह-शाम लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं गांवों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह बारिश का पानी भर रहा है। जिससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
बारिश से जनजीवन प्रभावित-
अल्मोड़ा में बीते गुरुवार से जारी बेमौसमी बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की भी परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के चलते लोग घरों के अंदर ही दुबकने को मजबूर हो गए हैं। वहीं मलबा आने से जिले में छह ग्रामीण सड़कों पर घंटों यातायात बाधित रहा।