उत्तराखंड में कुमाऊं के छह जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। 48 घंटे से जारी बारिश। थमने का नाम नहीं ले रही। बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही है। जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है।
बारिश का कहर-
वहीं बीते गुरुवार देर रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच समेत दो स्टेट हाइवे और नौ ग्रामीण सड़कें बंद हो गई है। इसके अलावा नगर के कई स्थानों पर भूस्खलन से आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है।