अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने जंगलों के बीच फंसे पर्यटकों को सकुशल निकाला, पेश की मानवता की मिसाल

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सर्तक करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जनसहायता हेतु निर्देशित किया गया है।

मलवा आने से मार्ग बाधित-

आज दिनांक- 10.10.2022 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत लगातार हो रही तेज बारिश के कारण पेखाम- मजखाली रानीखेत सड़क मार्ग दोनों तरफ से मलवा आने के कारण बाधित हो गया था, जिसमें बंगाली पर्यटक सुमन दास के बच्चे व परिवार फँसा हुआ था, इनके द्वारा थानाध्यक्ष सोमेश्वर के सरकारी मो0न0 पर सम्पर्क कर सहायता हेतु निवेदन किया गया।

फंसे पर्यटकों को अल्मोड़ा भिजवाया-

थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर वाहन की व्यवस्था कर पर्यटक सुमन दास व उनके परिवार को अल्मोड़ा भिजवाया गया। सुमन दास व उनके परिवारजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की तत्काल सहायता पाकर प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।