अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। स्वच्छ भारत मिशन के लिए पीएम मोदी के आवाहन के क्रम में युवा मामलों के विभाग ने अपने दो संगठनों एनवाईकेएस और एनएसएस के माध्यम से पूरे देश में 1-31 अक्टूबर 2022 से स्वच्छ भारत 2.0 अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
इससे पहले 11000 किलोग्राम कचरा संग्रह और निपटान का लक्ष्य किया पूरा-
एनवाईकेएस अपनी स्थापना के समय से ही स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के कार्यान्वयन में सबसे आगे रहा है। अक्टूबर 2022 के दौरान नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के निर्देशन में प्लास्टिक कचरे के संग्रह और निपटान पर ध्यान देने के साथ पहला स्वच्छता भारत अभियान चलाया था। अभियान के दौरान नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के जिला प्रशासन एनवाईकेएस से संबंध राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और युवा मंडलों एनएसएस खेल विभाग के सहयोग से महीने भर के अभियान के दौरान 11000 किलोग्राम कचरा संग्रह और निपटान के हमारे लक्ष्य से अधिक हासिल किया।
स्वच्छ अभियान 2022-
1-31 अक्टूबर 2022 के दौरान जिलेभर में दो मोबाइल वैन समर्पित करके स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण विभाग और नगर निगम अल्मोड़ा कार्यक्रम की सफलता में इस वर्ष भी नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा एक माह तक चलने वाले अभियान स्वच्छ भारत 2.0 का आयोजन 1-31 अक्टूबर 2022 के दौरान किया जा रहा है। जिसमें अमृत काल के लिए प्रधानमंत्री के 5 संकल्पों पंचप्राण के संदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है और आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव की निरंतरता में इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के नागरिकों को न केवल अपने घरों और परिवेश की सफाई करके बल्कि उनके मन को सभी घृणा संदेश और अन्य नकारात्मक विचारों से साफ करके अमृत काल के लिए तैयार करना है।