अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल में बंद दिल्ली सचिवालय के संयुक्त सचिव एवी प्रेमनाथ की जमानत अर्जी पर अब कोर्ट मे आज सुनवाई होगी।
कोर्ट आज करेगा सुनवाई-
दरअसल दिल्ली की एक किशोरी से अल्मोड़ा के डांडा कांडा स्थित प्लीजेंट वैली फाउंडेशन में दुराचार की कोशिश के आरोप में बीते तीन अक्तूबर की रात दिल्ली के संयुक्त सचिव एवी प्रेमनाथ के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एवी प्रेमनाथ ने बीते दिनों अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में अर्जी लगाई थी। जिस पर आज सुनवाई होगी।