रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। जिसमें राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
जानें-
जिसका उद्घाटन बीईओ शैलेंद्र चौहान ने किया। इस प्रतियोगिता में ताड़ीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, स्याल्दे, हवलबाग, धौलादेवी, ताकुला, भिकियासैंण आदि विकासखंडों के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर 14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग के आधार पर प्रतियोगिता कराई गई। बताया गया कि यहां से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए प्रतिभाग करेंगे जो 15 अक्तूबर से अल्मोड़ा में होगी।