अल्मोड़ा: नगर में बढ़ रही गुलदार की दहशत, लोगों ने की पकड़ने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गुलदार का आतंक बना हुआ है। वहीं नगर में भी आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे लोगो में डर बैठ गया है ।

गुलदार की दहशत-

वहीं आवास विकास गोलना कराड़िया पर बीते कई दिनों से शाम होते ही गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे लोग शाम होते ही घरों में बंद हो जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलदार अभी तक कई पालतू और लावारिश जानवरों को निवाला बना चुका है। जिस पर लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है।