अल्मोड़ा: भाई दूजः बहनों ने टीका कर मांगी भाईयों की लंबी उम्र

आज 27 अक्टूबर है। अल्मोड़ा में आज हर्षोल्लास के साथ भाई दूज मनाया गया।

भाई दूज-

जिसमें भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का प्रतीक भैया-दूज त्यौहार आज गुरुवार को जिले भर में उमंग व उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को च्यूड पूजकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बहनों ने रंगोली व चौक बनाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। जिसके बाद भाई को टीका लगाकर मुंह मीठा कराया और सुख-समृद्धि, वैभव व दीर्घायु की मंगल कामना की। जबकि भाइयों ने अपनी बहनों को तरह-तरह के उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया।