अल्मोड़ा में लगातार पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27.10.2022 को चैकिंग के दौरान चपड़ा स्थान में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा वाहन संख्या UKO1TA-2427 बोलेरो टैक्सी को रोककर चैक किया गया जिसे एक नाबालिक लड़का चलाता हुआ पाया गया।
पुलिस की कार्यवाही-
वहीं चालक के पास वाहन चलाने का लाईसेंस नहीं पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत करते हुए वाहन को सीज किया गया। इसके अलावा चैकिंग के दौरान 03 अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।