अल्मोड़ा: राज्य स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता के लिए शारदा पब्लिक स्कूल के 05 छात्रों का चयन‌

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के पांच छात्रों का राज्य स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

जानें

इस संबंध में प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने बताया कि सोमवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से अल्मोड़ा स्टेडियम में चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया था। शारदा पब्लिक स्कूल के पांच छात्रों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की। जिसमें अनमोल कुमार, शौर्य अधिकारी, नैतिक अधिकारी, गौरव बिष्ट और दक्ष बोरा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी आज यानी बुधवार से गुरुवार तक स्पोर्ट्स कॉलेज दून में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।