अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 09 नवंबर 2022 है। आज उत्तराखंड स्थापना दिवस है। जिलेभर में भी आज धूमधाम से राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
उत्तराखंड स्थापना दिवस
इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत शामिल होंगे। इस पर आज सुबह 6:30 बजे से क्रॉस कंट्री रेस और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।प्रभात फेरी सुबह सात बजे नंदा देवी परिसर से मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक पंहुची। इसके बाद अन्य कार्यक्रम होंगे।