अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 08/11/2022 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा मे तैनात हेड कांस्टेबल उमेश हरड़िया को फायर स्टेशन के बाहर एक रियलमी का कीमती फोन सड़क पर गिरा मिला।
जताया आभार
काफी खोजबीन करने के बाद फोन के मालिक यश का पता लगाकर सुपुर्द किया। कीमती मोबाईल वापस पाकर मोबाईल स्वामी ने अल्मोड़ा पुलिस के फायर यूनिट जवान द्वारा दिखाई गई ईमानदारी की भूरी भूरी प्रशंसा की।