अल्मोड़ा: छात्रसंघ चुनाव पर बोले शिक्षा मंत्री डाॅ धन सिंह रावत, बताया कब होंगे चुनाव, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बुधवार को अल्मोड़ा दौरे पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत पंहुचे।

दिसंबर में होंगे चुनाव

जिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल ने उनसे भेंट की और छात्रसंघ चुनावों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसे लेकर बुधवार को बड़ी बात कही। मंत्री से मिलने पहुंंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिष्टमंडल से मंत्री डॉ. रावत ने दिसंबर में चुनाव कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत ने शिष्टमंडल से कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।