अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में पांच दिन पूर्व तहसील के राजस्व क्षेत्र भिकियासैंण के जैनल से लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति का शव रामगंगा नदी से बरामद हुआ है।
नदी से बरामद हुआ शव
मिली जानकारी के अनुसार राजस्व क्षेत्र के जैनल निवासी देवी राम (62) पुत्र बची राम सात नवंबर (सोमवार) शाम चार बजे घर से निकल गए थे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं लगा। नौ नवंबर को उनके बेटों ने राजस्व उप निरीक्षक संजय सिंह के पास जाकर पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे जैनल के ग्राम प्रहरी ने तहसील प्रशासन को सूचना दी कि रामगंगा नदी में एक शव पड़ा है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।