अल्मोड़ा: नगर के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में एक होटल में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मुजफ्फरनगर का रहने वाला था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार धारानौला के एक होटल में दीपक शर्मा (22) पुत्र हरेंद्र शर्मा निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का शव मिला। जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार वह बीते कुछ दिनों से होटल में रह रहा था। उसने 18 नवंबर तक होटल में कमरा बुक किया था। रविवार सुबह होटल कर्मी ने चाय देने के लिए उसे फोन किया पर फोन नहीं उठाया गया। जिस पर होटल कर्मी चाय लेकर उसके कमरे में गया तो युवक बेसुध पड़ा था। युवक के मुंह से झाग और नाक से खून निकल रहा था। युवक को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।