अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से कराई जाने वाली लिखित परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित होगी।
अल्मोड़ा में 36 परीक्षा केंद्र
जिसमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पुलिस आरक्षी पीएसी, आईआरबी व अग्निशामक की लिखित परीक्षा कराई जानी है। इस परीक्षा के लिए अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में 36 केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें एसएसजे तीनों परिसर, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी, जीआईसी हवालबाग, अल्मोड़ा इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, होली एंजिल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, बियरशिबा स्कूल, रैमजे इंटर कालेज, राइका स्यालीधार, एडम्स इंटर कालेज, राइका लोधिया, शारदा पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेल्स, न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल खत्याड़ी, महर्षि विद्या मंदिर, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, विपिन त्रिपाठी इंजिनियरिंग काजेत द्वाराहाट, राजकीय पालीटेक्निक द्वाराहाट, इंटर कालेज द्वाराहाट, राइका मजखाली, कैंट इंटर कालेज रानीखेत, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, जवाहर नवोदय विद्यालश् ताड़ीखेत, राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, मिशन इंटर कालेज रानीखेत, राबाइंका रानीखेत, जैक एंड जिल सिटी मांटेसरी गनियाद्योली रानीखेत व राइका खिरखेत में परीक्षा केंद्र बनेंगे।