प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त सीओ/थाना प्रभारियों/यातायात निरीक्षक/इंटरसेप्टर प्रभारी को स्कूली छात्रों छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने व बालिग होने तक वाहन न चलाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक


ओशिन जोशी सीओ यातायात अल्मोड़ा के निर्देश पर पुलिस कार्यालय यातायात सैल में नियुक्त कानि0 विनोद कुमार व म0कानि0 ममता नेगी द्वारा रैमजे इ0का0 कालेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को यातायात नियमों, संकेतो व यातायात चिन्हों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाकर, जानकारी को अपने साथियों, घर परिवार व आस-पड़ोस में भी साझा करने, यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों को भी जागरुक करने का प्रयास हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बालिग होने व ड्राइविंग लाईसेन्स बनने तक वाहन न चलाने हेतु उचित हिदायत दी गयी।
यातायात नियमों की दी जानकारी
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय विल्सन ने कहा कि सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जागरुकता को लेकर आयोजित हुए कार्यक्रम से छात्रों को विभिन्न जरूरी जानकारी मिली है। इससे छात्र लाभान्वित हुए है। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री विनय विल्सन सहित विद्यालय का अन्य शिक्षक स्टाँप व छात्र मौजूद रहे।