अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस के ट्रैफिक जवान व होमगार्ड ने पेश की मानवता की मिसाल, मुर्छित होकर सड़क पर गिरे बुजुर्ग को पंहुचाया अस्पताल

आज दिनांक- 28.11.2022 को खोल्टा निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति देवकीनन्दन पाठक अपने किसी काम के बाजार आये हुये थे।

पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जिनके जीजीआईसी अल्मोड़ा के समीप मुर्छित होकर सड़क पर गिरे होने की सूचना अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान सूरज गोस्वामी, होमगार्ड जवान महिपाल सिंह व रवि सिंह को मिली, जिन्होने तत्काल मौके पर पहुचकर एम्बुलेन्स के इंतजार में समय गवाये बिना होमगार्ड जवान द्वारा स्वयं ही अपने कंधो पर उठाकर नजदीकी जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुचाया। जिससे उनको समय से उचित उपचार मिला और जान बच पाई।

पुलिस जवान का जताया आभार

अल्मोड़ा पुलिस के जवानों द्वारा तत्परता से किये गये इस मानवीय कार्य को प्रत्यक्षदर्शियों ने भी सराहा। बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों ने अस्पताल पहुचकर ट्रैफिक पुलिस जवान सूरज गोस्वामी, होमगार्ड जवान महिपाल सिंह व रवि सिंह का आभार व्यक्त किया।