अल्मोड़ा: जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के निर्विरोध पुजारी प्रतिनिधि बनें नवीन चंद्र भटृ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पुजारी प्रतिनिधि के चुनाव हुए। जिसमें पंडित नवीन चंद्र भट्ट निर्विरोध पुजारी प्रतिनिधि चुने गए।

पुजारियों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर की परिक्रमा की

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जागेश्वर मंदिर धर्मशाला में जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। जिसमें पुजारी पंडित नवीन चंद्र भट्ट और मोहन चंद्र भट्ट ने पुजारी प्रतिनिधि के लिए नामांकन कराया। पंडित मोहन चंद्र भट्ट ने नामांकन वापस ले लिया। मोहन चंद्र भट्ट के नाम वापसी के बाद पंडित नवीन चंद्र भट्ट जागेश्वर मंदिर के निर्विरोध पुजारी प्रतिनिधि चुने गए। जिसके बाद नवीन चंद्र भट्ट ने पुजारियों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर की परिक्रमा की।