पुलिस की नई पहल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के 10 जीजीआईसी स्कूलों को गोद लेगी पुलिस

अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के लिए जरूरी खबर सामने आई है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने नई पहल शुरू की है।

यह 10 स्कूलों का चयन

इस पहल के तहत अब पुलिस अल्मोड़ा-बागेश्वर के बालिका इंटर कॉलेज को गोद लेगी। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें पहले चरण में जिले के दस जीजीआईसी का चयन किया गया है। इसके तहत अल्मोड़ा जिले में सात और बागेश्वर में तीन जीजीआईसी का चयन किया गया है।

इस संबंध में देंगी जानकारी

बताया गया है कि विद्यालयों की जिम्मेदारी संबंधित थाने की महिला दरोगा के जिम्मे होगी। छात्राओं को गौरा शक्ति एप से जोड़ा जाएगा। ये छात्राएं अपने आस पास होने वाले महिला अपराधों की जानकारी पुलिस को देंगी, जिससे समय रहते पुलिस एक्शन ले सके। चिह्नित विद्यालय में सप्ताह में दो बार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विद्यालय में महिला दरोगा को मोबाइल नंबर चस्पा होगा। विद्यालय की गतिविधियों की रिपोर्ट सप्ताह में एसएसपी के माध्यम से कुमाऊं कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। टीम को गौरा शक्ति चीता स्क्वायड नाम दिया गया है।