श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात व इंटरसैप्टर प्रभारी को *यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।
वाहन चालक गिरफ़्तार, वाहन सीज
दिनांक 10/07/2022 को इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत*मय हमराह का0 सुनील कुमार ,का0 रवि शंकर द्वारा टैक्सी स्टैंड तिराहे के पास चैकिंग के दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर जाने वाली टैक्सी वाहन संख्या UK02TA 2387 एर्टिगा को रोक कर चैक किया तो चालक रविन्द्र भंडारी पुत्र भूपाल सिंह भंडारी निवासी नाघर खाकर, बागेश्वर जिला बागेश्वर को शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया। वाहन चालक को शराब के नशे मे वाहन चलाने पर धारा 185/202/207 मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर, वाहन को मौके पर सीज किया गया ।
अन्य 3 सवारियों को अन्य वाहन से भेजा
वाहन मे हल्द्वानी से बागेश्वर को जाने वाली कुल 3 सवारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन मे बिठाकर गंतव्य को भेजा गया।
वाहन चालक के ड्राइविंग लाईसेंस को निरस्तीकरण को भेजा गया।