अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल अल्मोड़ा में इन दिनों अजीब से दो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहें हैं।
बेस अस्पताल से संबंधित दो वीडियो हो रहें वायरल
यह विडियो देख लोगों में डर भी बन गया है साथ ही यह वायरल होने की वजह से चर्चा में है। इन वायरल वीडियो में एक वीडियो में अस्पताल की एक व्हील चेयर अस्पताल के प्रांगण में खुद ही चलती हुई दिखाई दे रही है तो दूसरी वीडियो में एक बड़ी सीढ़ी भी खुद आगे पीछे जाते हुए दिखाई दे रही है। यह वीडियो विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है। इसमें न तो कोई उस व्हील चेयर को ले जा रहा है और न ही उसमें कोई बैठा है। खाली व्हील चेयर अचानक ब्लॉक के बाहर इधर-उधर घूमते दिखाई दे रही है। इन वीडियो को लेकर हो रही चर्चा से क्षेत्र सहित अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में दहशत बनी हुई है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया फेक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां बेस अस्पताल प्रशासन इस वायरल वीडियो को फेक वीडियो बताकर ऐसी किसी भी घटना के होने से इनकार कर रहा है। इस संबंध में बेस अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ अमित सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी है। लेकिन ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है, यह एक फेक वीडियो है। उन्होंने कहा की अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में इसे खंगाला गया तो ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई इस तरह की फेक वीडियो बनाता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऐसी भ्रामक वीडियो पर कार्रवाई करने की उठाई मांग
जिस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस से इस तरह के फेक वीडियो बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें उनका कहना है बेस हॉस्पिटल से जो भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया में चल रही है उसे रोका जाए। रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा जिस तरीक़े से तत्यहीन वीडियो को सोशल मेडिया में दिखाया जा रहा है वो क़ानून के विरुध है, इस विडीओ की कोई भी पुष्टि नहीं करता। नगर पालिका सभासद अमित साह मोनु ने कहा पुलिस प्रशासन इसकी तुरंत जाँच करे और उक्त व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करे।
यह लोग रहें उपस्थित
इस मौके पर ज्ञापन देने रेडक्रॉस चेयरमैन मनोज सनवाल,सभासद अमित साह मोनू,वैभव पांडेय,सभासद अर्जुन बिष्ट,पीतांबर पांडेय, सुनील कर्नाटक,प्रतेश पांडेय आदि लोग उपस्तिथ रहे।