अल्मोड़ा: हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया दीपोत्सव पर्व दीपावली, लोगों ने शुभ मुहूर्त में की मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। त्योहारों का पर्व है। जिसमें एक पर्व दीवाली भी है। देश भर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया।

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीवाली

अल्मोड़ा जिले में भी हर्षोल्लास के साथ दीवाली का त्योहार मनाया गया। जिलेभर में दीपावली उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वहीं नगर और ग्रामीण क्षेत्र में शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि की कामना की।

हुई जमकर आतिशबाजी

नगर और गांव के सभी घरों को में रंग बिरंगी बिजली की मालाएँ लगी। इससे हर जगह जगमग रोशनी रही। शाम को पूरा शहर बिजली की सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोग देर रात तक लोग आतिशबाजी करते रहे।