अल्मोड़ा लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: सातवें राउंड में भाजपा के अजय टम्टा इतने मतों से आगे

आज 04 जून है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। देश की सभी 542 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव हुए हैं। आज शाम तक परिणाम सामने आ जाएंगे। जिससे पता चल जाएगा देश में नई सरकार आएगी या फिर मोदी सरकार की वापसी होगी।

अल्मोड़ा में बीजेपी आगे

अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र के चार जिले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत एवम बागेश्वर में मतों की गिनती जारी है। जिसमे सातवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 25205 मतों से आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड तक इन दोनों विधानसभा सीटों में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को  42935 और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 17730 मत मिले हैं।

प्रत्याशी हैं मैदान में 
अजय टम्टा : भाजपा 
प्रदीप टम्टा : कांग्रेस 
नारायण :     बसपा 
अर्जुन देव :   यूकेडी 
किरन आर्या : उपपा
ज्योति प्रकाश टम्टा : बहुजन मुक्ति पार्टी 
प्रमोद कुमार : उत्तराखंड पीपुल्स पार्टी