अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अभी अभी 11 बजे के आसपास अल्मोड़ा के फलसीमा के पास एक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। यह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ट्रैफिक अल्मोड़ा ओशिन जोशी सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार व कोतवाली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, फायर यूनिट अल्मोड़ा, एसडीआरएफ व एसएसबी की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचे।
कार हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार के गिरने के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति के मौत की खबर सामने आई है। घटनास्थल पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। टीमों द्वारा खाई में उतरकर तत्काल रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ करते हुए मुर्छित एवं गंभीर रुप से घायल अवस्था में मिले वाहन चालक सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी उडयारी हवालबाग, अल्मोड़ा को स्टेचर के माध्यम से सड़क मार्ग पर लाया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भिजवाया गया व घायल व्यक्ति के परिजनों को भी सूचना दी गई। वाहन कार संख्या- यू0के0 01 सी- 4290 पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हुई। रेस्क्यू कार्य के दौरान कार में अन्य कोई सवार नही मिला। वहीं घायल व्यक्ति को बेस अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।