अल्मोड़ा: गांधी पार्क में डीडीए के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी, कहा अब तक सरकार ने नहीं की सकारात्मक कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी है।

संगठन के लोगों की मांग

इसी क्रम में आज मंगलवार को भी समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लंबे समय से संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठन डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इसके सरकार इसके बावजूद भी उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रहीं है। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं हो जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर भारत रत्न पांडे, महेश चंद्र आर्या, ललित मोहन, प्रताप सिंह सत्याल, हेम चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, चंद्रमणि भट्ट, राधा नेगी, जया पांडे, भानु पांडे, पुष्पा रावत, सरस्वती, रेखा रावत, कांता नेगी, राजू गिरी, सुनीता पांडे, योगेश टम्टा, प्रत्येश पांडे समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।