अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन दरोगा की लिखित परीक्षा के दिन अल्मोड़ा में धारा 144 लागू रहेगी।
धारा 144 लागू
धारा 144 लागू करने के आदेश उप जिला मजिस्ट्रेट सदर जय किशन ने दिए हैं। यह आदेश परीक्षा के दिन सुबह 11 से दिन में एक बजे तक परीक्षा केंद्र में लागू रहेगी। एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार नियत परीक्षा तिथि को परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर परिधि सीमा के अंतर्गत अस्त्र-शस्त्र, आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार एवं लाठी डंडा, ध्वनि विस्तारक यंत्र ले जाने पर रोक रहेगी। पांच या इससे अधिक लोग झुंड में एक साथ नहीं चल सकेंगे।
इन केंद्रों में होगी परीक्षा
जिसमें अल्मोड़ा के परीक्षा केंद्र एडम्स, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, जीआईसी, आर्य कन्या, जीजीआईसी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, एसएसजे लोअर कैम्पस, मिडिल कैम्पस, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल और विवेकानंद इंटर काॅलेज में बनाए गए हैं।