अल्मोड़ा: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की हुई बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन अल्मोड़ा की गुरुवार को बैठक आयोजित हुई।

की यह मांग

इस बैठक नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। जल्द समस्याओं का निराकरण की मांग उठाई गई। साथ ही बैठक में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, एसीपी का लाभ दिये जाने, ग्रेड-पे में बढ़ोत्तरी करने, फार्मासिस्ट संघ में महानिदेशक स्तर से होने वाले स्थानांतरण को दुर्गम सुगम की सेवा को ऑनलाइन कर काउंसलिंग से स्थानांतरण किये जाने, फार्मासिस्ट संवर्ग में प्रथम एसीपी के रूप में पूर्व की भांति चीफ फार्मासिस्ट का वेतन प्रदान किये जाने। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में चल रहे वित्त विहीन मान्यताओं को सवित्त किए जाने आदि की मांग उठाई।

यह लोग रहें मौजूद

इस बैठक में पीएस बोरा, डॉ. मनोज कुमार जोशी, धीरेंद्र कुमार पाठक, डीके जोशी, पीसी जोशी, गणेश भंडारी, सचिन टम्टा, नरेंद्र सिंह, ललित मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे।